शाहजहांपुर: ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत, चौक कोतवाली में थी पोस्टिंग
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पीलीभीत रेल लाइन पर अर्जुनपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड घायल हो गया। घायल होमगार्ड को सीएचसी पर भेजा गया। डाक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड की पोस्टिंग चौक कोतवाली में थी। वह प्रतिदिन ट्रेन से डियूटी करने आते थे।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा मिश्र निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र पाल सिंह होमगार्ड थे और उनकी पोस्टिंग चौक कोतवाली थी। वह प्रतिदिन सुबह अपने घर से ट्रेन पकड़कर शहर आते थे। बुधवार की सुबह होमगार्ड घर से निकलकर निगोही स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। गांव से सात किलोमीटर दूर अर्जुनपुर रेलवे फाटक पर पीलीभीत की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड घायल हो गए। घायल होमगार्ड को सीएचसी पर भेजा गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उसका बेटा धर्मवीर सिंह अस्पताल में पहुंचा और पिता का शव देखकर रो पड़ा। उसने बताया कि उसके पिता की पोस्टिंग चौक कोतवाली में है। वह रोजाना ट्रेन से शहर डियूटी करने के लिए जाते थे। उसके पिता बाइक नहीं चला पाते है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। निगोही थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि होमगार्ड की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी है और उसकी पोस्टिंग चौंक कोतवाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: पालतू कुत्तों में तेजी से पैर पसार रही पारवो नाम खतरनाक बीमारी, जल्द करा लें वैक्सिनेशन
