शाहजहांपुर: पालतू कुत्तों में तेजी से पैर पसार रही पारवो नाम खतरनाक बीमारी, जल्द करा लें वैक्सिनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुवायां, अमृत विचार। मौसम बदलने के साथ ही इंसानों के साथ साथ पशुओं में भी तमाम तरह की समस्याएं और रोग पनपने लगते हैं, जिनके लिए समय समय पर वैक्सिनेशन कराते रहने की जरूरत है।
 
खासकर पालतू कुत्तों में इस समय पारवो नाम का रोग अपने पैर पसार रहा है। जो अक्सर मौसम बदलने पर कुत्तों में काफी तेजी से फैलती है। पारवो एक तरह की वायरल बीमारी है महज चंद समय में आपके कुत्ते की जान ले सकती है। बुधवार को पशु अस्पताल में इसके तीन मामले देखने मे आए जबकि एक अन्य कुत्ते की इसी बीमारी के चलते मौत हो गई। पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीके सिंह के अनुसार इस बीमारी के चलते कुत्तों की आंतों में इंफेक्शन हो जाता है, जो काफी तेजी से फैलता है। भूख न लगना, शौच और पलटियां करना, खून आना इस बीमारी के खास लक्षण हैं।
 
आपने पालतू कुत्तों को इस बीमारी से बचाने के लिए समय समय पर वैक्सिनेशन अवश्य कराएं। हालांकि विभाग के द्वारा इसकी कोई वैक्सीन नहीं दी जा रही है लेकिन बाजार में इसकी वैक्सीन उपलब्ध है। कुत्तों में 40वें दिन से वैक्सिनेशन की शुरुआत होती है, जो बाद में 1 माह बाद तथा तीसरी वैक्सीन एक वर्ष के अंत मे लगाई जाती है। जिससे कुत्तों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पारवो एक मौसमी बीमारी है, जो अक्सर पालतू कुत्तों में मौसम बदलने पर होती है। समय पर कराए गए वैक्सिनेशन से पालतू कुत्तों को इससे बचाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: रात को खाना खाकर सोया युवक...सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म