लखनऊ विश्वविद्यालय ने दिया एक से बढ़कर एक हस्ती: योगी
शताब्दी उत्सव समारोह पर बोले मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथदेश के सबसे पुराने 10 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ लखनऊ विश्वविद्यालय अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी उत्सव समारोह की शुरूआत गुरूवार को विश्वविद्यालय परिसर से हुई। समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की …
- शताब्दी उत्सव समारोह पर बोले मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- देश के सबसे पुराने 10 विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ लखनऊ विश्वविद्यालय
अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी उत्सव समारोह की शुरूआत गुरूवार को विश्वविद्यालय परिसर से हुई। समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की जमीन पर स्थापित लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं, इन बीते हुए सालों में विश्वविद्यालय ने देश को एक से बढ़कर एक महान हस्तियां दी है, जिसमें राष्ट्रपति, न्यायमूूर्ति ,राजनेता,अफसर, आचार्य और वैज्ञानिक के साथ देश के बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की 100 वर्ष की शानदार यात्रा के लिए बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड—19 की चुनौती के बीच नई शिक्षा नीति भी आई है। दोनों में से बहुत कुछ हम ले सकते हैं। उन्होने कहा कि सामान्य अवसर पर सब योग्यता प्रदर्शित की जा सकती है लेकिन चुनौती से तप कर ही सोना बनता है। कोविड काल में शिक्षा को आगे बढ़ाने में विश्वविद्यालय अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की मुझे बेहत खुशी हो रही है कि देश के 10 पुराने विश्वविद्यालयों में लखनऊ विश्वविद्यालय भी शामिल हो गया है।

उपलब्धियों का मूल्यांकन करने पर सब दिखेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत को भी विश्वविद्यालय ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के इतिहास में 100 साल की उपलब्धियां बहुत हैं। जब हम इन उपलब्धियों का मूल्यांकन करेंगे तब एक-एक उपलब्धि दिखाई देगी। भारत मे ज्ञान की बात केवल परीक्षा पास करने तक नहींं है। हमारा उद्देश्य सा विद्या या विमुक्तकये है।
नई शिक्षा नीति से मजबूत होगी डिग्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति आने के बाद विद्यार्थी की डिग्री मजबूत होगी। छात्र डिग्री पाने के बाद कुछ करने की स्थिति में रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को साथ जोड़ना होगा। मैं देखता हूं कि हमने संस्थान खोल दिये मगर उनको जनसरोकार से उनको दूर कर दिया। संस्थान का हिस्सा केवल छात्र या आचार्य ही नहीं होते हैं। अभिभावक और पूर्व छात्र बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय दे रहा अहम योगदान— डॉ दिनेश शर्मा
इस मौके पर पर उपस्थित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि विश्वविद्याल के इतइतिहास पर नजर डालें तो 100 साल में सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी यहां से निकले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का शिक्षा से काफी लगाव है। यही कारण है कि वह खुद चाहते हैं कि विश्वविद्यालयों में शोध कार्यों को बढ़ावा मिले। डॉ शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार शोध कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवा रही है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में 11 हजार ई कंटेंट आए। डिजिटल लायब्रेरी में अनेक अहम लेक्चर निश्शुल्क उपलब्ध हैं। मेस के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये दिए। आवासों के निर्माण के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया गया।
नई शिक्षा नीति का 60 फीसदी प्राविधान का पालन कर रहा लविवि
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय कई उपलब्धियों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हम सबके बीच आना गर्व की बात है, और विश्वविद्यालय ये अपेक्षा करता है कि आगे भी वह विश्वविद्यालय की हर स्थिति में सहायता करते रहेंगे। प्रोफेसर राय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सेंटर आफ एक्सीलेंस में मदद की। मैं सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति के 60 फीसद प्राविधान का पालन करने वाला पहला विश्विद्यालय हैं। नया डिलिट् आर्डिनेंस और पीएचडी आर्डिनेंस का पालन किया है।
हैरिटेज वॉक में दिखी विरासत

लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के पहले दिन हैरिटेज वॉक में शहर-ए-लखनऊ की पुरानी विरासत देखने को मिली। इक्का पर सवार नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला जहां पुरानी पोशाक में नजर आए तो कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय, शताब्दी वर्ष समारोह की समन्वयक प्रो निशी पांडेय और नवाब मसूद अब्दुल्ला के साथ इक्का के पीछे बैठे दिखायी दिए। विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह सप्ताह के पहले दिन हैरिटेज वॉक विश्वविद्यालय के परिसर में गेट नंबर एक से शुरू हुई और लाल बारादरी तक पहुंची। इस दौरान जमकर लोग सेल्फी लेते नजर आये।
