महाकुंभ के सेक्टर 22 के बाहर लगी आग में 15 टेंट जले, कोई जनहानि नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभ नगर। महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया। 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। हालांकि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ। शर्मा ने बताया, “ उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के मुताबिक, यह टेंट अनधिकृत तौर पर लगाया था। इस आग में 15 टेंट जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।” 

ये भी पढ़ें-महाकुंभ भगदड़ : न्यायिक आयोग ने शुरू की मामले की जांच, एक महीने में सौंपेंगे रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका