रामपुर : स्कूल गई छात्रा का रास्ते से किया अपहरण, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्कूल गई छात्रा का कुछ लोग अपहरण करके ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात सहित 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

दढ़ियाल चौकी के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि 28 जनवरी को उसकी भांजी सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह पक्के पुल पर पहुंची,तो वहां पर मौजूद मखदूम  व उसके  दो तीन अज्ञात साथी  उसका अपहरण करके ले गए। आसपास के लोगों ने छात्रा का अपहरण करते हुए देख लिया था। जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े थे। उसके बाद छात्रा को तलाश किया,लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। परेशान हो जाने के बाद पीड़िता के मामा ने टांडा थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों और छात्रा को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : कोर्ट ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर लगाया 9.05 लाख रुपये हर्जाना, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार