बरेली: सगाई करके बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से इनकार
बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में सगाई के बाद युवक ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से मना कर दिया। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने परिवार के लोगों के साथ किला थाने पहुंचकर सगाई की फोटो …
बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में सगाई के बाद युवक ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से मना कर दिया। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने परिवार के लोगों के साथ किला थाने पहुंचकर सगाई की फोटो मुहैया कराकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर तलैया निवासी एक महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस के रहने वाले एक युवक के साथ तय की थी। 14 दिसंबर 2018 को शहर के एक मैरिज लॉन में सगाई का कार्यक्रम रखा गया था। सगाई होने के बाद लड़के ने युवती से फोन पर बातें शुरू कर दीं। कई बार वह लड़की को घुमाने के लिए ले गया। आरोप है कि इसी बीच शादी की बात कहकर उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए।
आरोप है कि दो साल से वह लगातार कहने के बाद भी शादी की तारीख तय नहीं कर रहे हैं। जब उन्होंने जल्द ही शादी की बात की तो लड़के वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये और एक्सयूवी कार की मांग कर दी। महिला ने जब कार और 10 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती की मां ने बताया कि शादी में हुई फोटोग्राफी और वीडियो की सीडी दिखाने के बाद भी किला पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है जबकि युवक ने अपना पासपोर्ट तैयार करा लिया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह विदेश भागने की फिराक में है। एसएसपी के आदेश के बाद किला पुलिस ने लड़के पक्ष को थाने बुलाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
