शौचालय निर्माण में बरेली को देश में मिला प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने में बरेली जनपद ने देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। समय पूर्व लक्ष्य को निर्धारित करते हुये शौचालय बनाने में बरेली ने देश में प्रथम स्थान पाया है। इस उपलब्धि पर भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से बरेली को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। गुरुवार की शाम …


बरेली,अमृत विचार। सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने में बरेली जनपद ने देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। समय पूर्व लक्ष्य को निर्धारित करते हुये शौचालय बनाने में बरेली ने देश में प्रथम स्थान पाया है। इस उपलब्धि पर भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से बरेली को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। गुरुवार की शाम जिलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुये बताया कि बरेली के लिये बड़े गर्व की बात है।

इस उपलब्धि में जनपद के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सहयोग भी शामिल है। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बताया कि इस वर्ष पूरे देश में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का अभियान चलाया गया था। बरेली जनपद में 1193 सामुदायिक शौचालय के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष समुचित प्रगति प्राप्त कर शौचालयों का बरेली में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस उपलब्धि पर बरेली को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन के संबंधित विभागों को इस उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दी। उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करते रहेंगे।

संबंधित समाचार