बरेली: कम फीस वाले सरकारी कॉलेज में दे दो प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सर मेरा प्रवेश कैंपस में मत करो, मेरा प्रवेश सरकारी महाविद्यालय में कर दो। विश्वविद्यालय कैंपस की फीस अधिक है, इसलिए सरकारी में ही प्रवेश ठीक है। मेरा सामान्य वर्ग में क्यों प्रवेश कर दिया, मैं तो अनुसूचित जाति से हूं। इसी तरह से कई सवाल एमएससी कांउसिलिंग में अभ्यर्थी कर रहे हैं। …


बरेली,अमृत विचार। सर मेरा प्रवेश कैंपस में मत करो, मेरा प्रवेश सरकारी महाविद्यालय में कर दो। विश्वविद्यालय कैंपस की फीस अधिक है, इसलिए सरकारी में ही प्रवेश ठीक है। मेरा सामान्य वर्ग में क्यों प्रवेश कर दिया, मैं तो अनुसूचित जाति से हूं। इसी तरह से कई सवाल एमएससी कांउसिलिंग में अभ्यर्थी कर रहे हैं। काउंसिलिंग करा रहे अधिकारी उनके सवालों के जवाब भी दे रहे हैं। गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में एमएससी भौतिक विज्ञान की काउंसिलिंग में 192 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं किया गया।


एमएससी भौतिक की काउंसिलिंग में प्रवेश के लिए 300 अभ्यर्थियों व उप वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन कम संख्या में ही अभ्यर्थी पहुंचे। इसी तरह से एमएससी की अन्य काउंसिलिंग में भी कम विद्यार्थी पहुंचे, जिसकी वजह से सीटें भरने के लिए दूसरी मेरिट जारी की जा सकती है। अब तक विश्वविद्यालय के अंतर्गत विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में 1,57,578 प्रवेश हो चुके हैं। गुरुवार को 790 प्रवेश हुए। एमएससी भौतिक की काउंसिलिंग में एक अभ्यर्थी का प्रवेश अच्छे महाविद्यालय में हो रहा था लेकिन उसने शाहजहांपुर के ऐसे कॉलेज में प्रवेश देने के लिए कहा, जिसकी छवि खराब है।

जब उससे उसी महाविद्यालय में प्रवेश की वजह पूछी गई तो उसने साफ-साफ कह दिया वह पढ़ाई भी कराता है और उस महाविद्यालय में उसे पढ़ने नहीं जाना होगा। एक छात्रा का बीएससी स्नातक का परिणाम नहीं आया था, जिसकी वजह से उसे प्रवेश में दिक्कत हुई। उसने विश्वविद्यालय के ही महाविद्यालय से पढ़ाई की है और विश्वविद्यालय ने अभी परिणाम जारी नहीं किया है। छात्रा का प्रवेश इस शर्त पर कर लिया गया कि यदि वह पास हुई तो उसे प्रवेश दिया जाएगा और फेल होने पर उसका प्रवेश निरस्त कर सीट किसी दूसरे विद्यार्थी को दे दिया। विश्वविद्यालय में 20 और 21 नवंबर को एमएससी गणित की काउंसिलिंग होगी। इसके अलावा 20 नवंबर को एमफिल अर्थशास्त्र और 21 नवंबर को एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी की काउंसिलिंग होगी।

संबंधित समाचार