लखनऊ: 5 सीएचसी पर बंद NBSU फिर होगी शुरू, यूनिट बंद होने पर शासन ने जताई थी नाराजगी
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी की 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) बंद होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। यूनिट बंद होने से गंभीर नवजातों को बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा। शासन ने सीएमओ को सभी यूनिट को फिर से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है डॉक्टर व स्टॉफ की तैनाती शुरू की गई है। अगले हफ्ते तक सभी यूनिट शुरू हो जाएंगी।
सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। इसमें 19 सीएचसी पर एनबीएसयू संचालित हो रही थी। एक यूनिट को संचालन के लिए तीन कुशल स्टॉफ नर्स को तैनात किया गया था, ताकि यूनिट का संचालन 24 घंटे हो सके। इसमें चिनहट, टुडियागंज, ऐशबाग, एनके रोड, सिल्वर जुबली में बीते साल अप्रैल से लेकर दिसंबर तक एक भी बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। अफसरों ने कुशल नर्सों को यूनिट से हटाकर दूसरी जगह पर तैनाती कर दी। इससे वहां पर यूनिट का संचालन बंद हो गया है। शासन ने इस पर नाराजगी जाहिर किया। सभी यूनिट में न्यू बॉर्न यूनिट क्रियाशील करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया पांच सीएचसी पर यूनिट क्रियाशील नहीं थी। इसके लिए डॉक्टर व कुशल स्टॉफ की तैनाती हो रही है। बताया अगले हफ्ते तक सभी यूनिट पर बच्चों को इलाज मिल सके।
यह भी पढ़ेः स्टार अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान, रोक के बावजूद अस्पताल का हो रहा संचालन
