कानपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: शव लटका देख बच्चे की निकल गई चीख...पति की हो चुकी थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में शनिवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतका के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर वजह तलाश रही है। 

रमईपुर निवासी स्व. राजा सिंह की पत्नी पूजा सिंह सेंगर (35) अपने बेटे अर्पित और वीर सिंह के साथ रहती थी। भाई ध्रुव ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इधर, देर रात पूजा ने अपने कमरे से निकल कर आंगन के जिंगले से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब बेटा अर्पित सोकर उठा तो मां का फंदे से शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। 

चीख-पुकार सुन परिवार व अन्य लोग भी आ गए। इलाकाई लोगों ने बिधनू थाने को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिधनू थानाप्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि मृतका के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में फर्जीवाड़ा कर बड़े कारोबारी से 22 करोड़ रुपये हड़पे: आरोपितों ने पूर्व में भी आशाराम बापू के नाम पर की बेईमानी, खंजाची जय बाजपेई का भी आया नाम...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात