कानपुर में संविदा कर्मी को एसएसओ ने मारपीट कर तोड़ा जबड़ा...FIR दर्ज: गांजा पीने का किया था विरोध
काकादेव थानाक्षेत्र के नवीन नगर सबस्टेशन की घटना
कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में नवीन नगर सबस्टेशन में रात में अपनी नौकरी करने गए संविदा कर्मी को एसएसओ ने ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एसएसओ ने गालीगलौज कर जमकर मारापीट की। आरोप है, कि उसने इतना मारा ही गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रावतपुर गांव के केशवनगर निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वह काकादेव के नवीन नगर केसा सबस्टेशन में हेल्पर (संविदा) की नौकरी पर कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि वह लाइनमैन महेश के अंडर कार्य करता है। बताया कि 31 जनवरी को तकरीबन रात 11 बजे नवीन नगर सबस्टेशन में रोज की तरह अपनी नौकरी करने के लिए वह पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान वहां पर एसएसओ विजय सिंह गांजा पी रहे थे।
आरोप है, कि वह ड्यूटी लगाने को लेकर उनसे गालीगलौज करने लगा और मारने पीटना लगा। इस दौरान लात घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है, कि उसने नौकरी से निकालने की धमकी दी। आरोप है, कि एसएसओ ने इतना मारा की आंख और जबड़ा टूट गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर एसएसओ विजय सिंह के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने, जानबूझकर किसी का अपमान करने, धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
