Bareilly: सबकी रजामंदी से तय हुआ रिश्ता, फिर भी दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गया दूल्हा

Bareilly: सबकी रजामंदी से तय हुआ रिश्ता, फिर भी दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गया दूल्हा

बहेड़ी, अमृत विचार: रिश्ता तय होने के बाद एक युवती प्रेमी के साथ घर से भाग गई। युवती की मां ने आरोपी युवक को फोन कर वापस आने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। युवती की मां ने बताया कि उसकी पुत्री से तनवीर निवासी मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जब उसे इस बात का पता चला तो दोनों परिवारों ने बैठकर दोनों का रिश्ता तय कर दिया। 31 जनवरी 2025 को उसकी पुत्री नानी के घर गई थी। वहीं से होने वाले पति के साथ ही भाग गई। लड़की के न मिलने पर जब उसने लड़की के मोबाइल पर फ़ोन किया तो उसका फोन बंद आया, इस पर उसने युवक के मोबाइल पर फोन किया तो युवक ने फोन उठा लिया। उसने बताया कि हम दोनों ने शादी कर ली है। अब हम दोनों वापस नही आएंगे। इस पर उसने इसकी जानकारी तनवीर के परिवार वालों को दी तो वह सिर्फ टाल मटोल करते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक तनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली, तीन को किया गया गिरफ्तार