Stock Market: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 731 अंक गिरा, निफ्टी का बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद व्यापक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच स्थानीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 731.91 अंक की गिरावट के साथ 76,774.05 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 243 अंक फिसलकर 23,239.15 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाइटन, मारुति, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग भारी गिरावट में रहे। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत चढ़कर 76.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शनिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में बसंत पंचमी पर तीन अखाड़ों का 'अमृत स्नान' खत्म, जानिए अबतक कितने श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका