बुनकरों के बच्चों की कैसे होगी पढ़ाई?...कानपुर में बुनकर बोले- बजट में मायूसी ही हाथ लगी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बजट को लेकर सुजातगंज में बुनकरों की बैठक हुई जिसमें अफसोस जाहिर करते हुए कहा गया कि बजट में बुनकरों को इस बार भी मायूसी ही हाथ लगी। कहा कि बुनकर समाज भुखमरी के कगार पर है। महंगाई के इस दौर में बुनकरों के बच्चों की शिक्षा कैसे होगी और बुजर्गों का इलाज भी पहुंच से बाहर है।

राष्ट्रीय बुनकर समाज उत्तर प्रदेश की सुजातगंज में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने कहा कि करोड़ों बुनकर इस व्यवसाय से जुड़े हैं लेकिन बजट में हैंडलूम बुनकरों को कुछ नहीं मिला। बुनकरों को उम्मीद थी कि हैंडलूम के बने हुए कपड़ों पर जीएसटी समाप्त की जाएगी लेकिन बुनकरों को मायूसी हाथ लगी। 

आज के समय बुनकरों का जीवन कठिनाई से गुजर रहा है। बजट से जो आस थी वो पूरी नहीं हुई। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब अंसारी ने किया। आकिल अंसारी, मतलूब अहमद, नाजिम अंसारी, गया प्रसाद आदि ने विचार रखे। 

सरकार से ये हैं मांगें

-हैंडलूम कपड़ों पर जीएसटी समाप्त करें।
-हथकरघा कुटीर उद्योग के लिए छोटा ऋण दें।
-बुनकरों के लिए बिजली मुफ्त की जाए।
-बुजुर्ग बुनकरों का मुफ्त इलाज हो।
-बुनकरों के बच्चों की शिक्षा मुफ्त कराई जाए।
-बुनकरों को बिना ब्याज के सरकार ऋण दे।

यह भी पढ़ें- कानपुर में स्मार्ट सिटी के कार्य लेट, राज्य मिशन निदेशक ने जताई नाराजगी, कही ये बात... 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण
Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज
होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान
अनार बना रामबाण... झिल्ली लंग्स कैंसर के इलाज में कारगर, लखनऊ विश्वविद्यालय के शोध में हुआ बड़ा खुलासा, जानें क्या है खास
Petrol-Diesel Prices: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं