पांच रुपये घटा इलेक्ट्रिक एसी बसों का किराया, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बैठक में दी गई मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मशीनों अपडेट कर दो से तीन दिन में कर दिया जाएगा लागू

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 50वीं बैठक में इलेक्ट्रिक एसी बसों के किराये में कमी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। हर दूरी स्लैब में 5 रुपये की कमी की गई है। इससे न्यूनतम किराया 25 से घटाकर 20 रुपये और अधिकतम किराया 75 से घटाकर 70 रुपये कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में मशीनों में नया किराया अपडेट कर दिया जाएगा और इसके साथ ही नया किराया लागू हो जाएगा। परिवहन निगम की एसी डबल डेकर बसों के किराये में भी पहले ही कमी की जा चुकी है। कमता स्थित अवध बस अड्डे से अयोध्या धाम, बाराबंकी और सफदरगंज रूट पर किराया घटाया गया है।

बैठक में लखनऊ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बने 40 बस शेल्टरों की शर्तों के पुनरीक्षण के बाद दोबारा ई-निविदा जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सिटी ट्रांसपोर्ट में चल रही तीन पुरानी और कंडम बसों की नीलामी को मंजूरी दे दी गई है। ये बसें अक्सर खराब हो जाती थीं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता था। इन्हें आरक्षित मूल्य से 10 प्रतिशत कम कीमत पर नीलाम करने का निर्णय लिया गया है।

नया किराया स्लैब (ई-सिटी बस) दूरी (किमी) पहले का किराया (₹)  अब किराया (₹)
7 से 10 25  20
10 से 13 30 25
13 से 16  35 30
16 से 20 40 35
20 से 24 45 40
24 से 30 50 45
30 से 36  55

50

36 से 42 60 55
42 से 48 65 60
48 से 54  70  65
54 से अधिक  75 70

एसी डबल डेकर बस किराया (अवध बस स्टेशन से)

गंतव्य  पहले किराया (रुपये में)  अब किराया (रुपये में)
बाराबंकी 46 36
सफदरगंज 84 60
अयोध्या  282  212
अयोध्या धाम 322  242

 

 

 

संबंधित समाचार