Bareilly: डीएम ने 7 अपराधियों पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 6 महीने के लिए जिला बदर 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : डीएम रविंद्र कुमार ने सात अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें जिला बदर कर दिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार थाना बारादरी के दुर्गानगर निवासी रोहन ठाकुर उर्फ रोहन सिंह, थाना बहेड़ी के गांव नजरगंज के मंजूर अहमद, थाना भोजीपुरा के वसुधरन जागीर के मो.नवी, थाना शेरगढ़ के मोहमदपुर के रवि, बहेड़ी के सकुटिया निवासी तस्लीम, बारादरी के सैलानी निवासी आमिर जमाली और एजाज नगर गौंटिया निवासी साजिद कानून व्यवस्था में बाधा बन रहे थे। 

आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने सातों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजी थी। डीएम ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के सातों गैंगस्टरों को छह माह के जिला जिला बदर करने का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि जिला छोड़ने के बाद उनका नया ठिकाना क्या होगा, इसकी सूचना भी पुलिस को देंगे। जिला बदर की समयावधि में कोई भी जिले की सीमा में पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly: कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दुकानदारों में मची खलबली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति : IIM रोड से समता मूलक चौक तक की दूरी 10 मिनट की, फेज-2 लॉन्च के बाद अब फेज तीन और चार की बारी...
SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या डिपो की 155 बसें ऑन रोड, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी 
राष्ट्रपति उतारेंगी श्रीराम यंत्र की पहली आरती: यज्ञशाला से गर्भगृह में पहुंचेगा श्रीराम यंत्र, नगर निगम करेगा प्रकाश का इंतजाम
एलपीजी बुकिंग में छूट रहे छक्के, होटलों में जलीं कोयले की भट्ठियां;काॅमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अब भी ठप,  लगी रहीं लाइन
दरोगा भर्ती परीक्षा : 14 और 15 मार्च को वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनें, स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम