बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में बाल-बाल बचे स्वाट टीम प्रभारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी में स्वाट टीम और थाना असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम और असन्द्रा थाना पुलिस क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण के लिए गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर संदिग्ध ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से गोली सनसनाती हुई निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना जहांगीराबाद में दर्ज मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में डकैती, चोरी, अवैध शस्त्र और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें :
बाराबंकी शिक्षक संघ का अनोखा फरमान: बिना अनुमति स्कूल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक, BSA को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details