Birthday Special : 61 साल के हो गए Aamir Khan, दमदार रोल से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। इंडस्ट्री का एक चमकता सितारा जो बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते है 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं 38 साल  उन्होंने कई सुपर हिट्स दी हैं जिन्हे लोग आज भी नहीं भूले बल्कि उनके फैंस के लिए उनकी दीवानगी और बढ़ती चली गयी है इतना ही नहीं आज उनके देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई फैंस मौजूद है जो उन्हें बहुत पसंद है तो आईये आज जानते है उनके इस सफर के बारें में। 

वर्ष 2001 के बाद आमिर खान ने लगभग चार वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनायी रखी। वर्ष 2005 में आमिर खान ने मंगल पांडे से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य यह है कि फिल्म के किरदार मंगल पांडे को ज्यादा रीयल दिखाने के लिये आमिर खान ने अपने चेहरे पर मूंछें भी उगाई। वर्ष 2007 में आमिर खान ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और ..तारे जमीन पर ..का निर्माण और निर्देशन किया।इस फिल्म में आमिर खान ने अपने सधे हुये निर्देशन से फिल्म को सुपरहिट बना दिया। 

वर्ष 2008 में अपने भांजे इमरान खान को रूपहले पर्दे पर लांच करने के लिये आमिर खान ने ..जाने तू या जाने ना ..का निर्माण किया। वर्ष 2008 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ..गजनी ..प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में आमिर खान के अभिनय के नये आयाम देखने को मिले। 

फिल्म से जुड़ा रोचक तथ्य है कि इस फिल्म के किरदार को निभाने के लिये आमिर ने अपने शरीर पर कड़ी मेहनत की और सिक्स पैक ऐब बनाया जो सिने दर्शको को काफी पसंद भी आया। वर्ष 2009 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ..थ्री इडियट्स ..प्रदर्शित हुयी।

फिल्म ने टिकट खिड़की पर 202 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। थ्री इडियट्स 200 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म थी।आमिर खान के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री जूही चावला के साथ काफी पसंद की गयी। आमिर खान अपने सिने कैरियर में सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके है। 

आमिर खान को पदमश्री और पदमभूषण से भी अलंकृत किया जा चुका है। आमिर खान ने कई फिल्मों मे अपने पार्श्वगायन से भी श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है। आमिर खान ने सबसे पहले वर्ष 1998 मे प्रदर्शित फिल्म गुलाम मे ..आती क्या खंडाला ..गीत गाया था। इसके बाद इस गीत के सफल होने के बाद आमिर खान ने ..देखो 2000 जमाना आ गया. होली रे.चंदा चमके चमचम रंग दे बम बम बोले जैसे सुपरहिट गाने गाये हैं। 

वर्ष 2013 में आमिर खान के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म 'धूम 3' प्रदर्शित हुयी। धूम 3 ने टिकट खिड़की पर 280 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर धूम मचा दी। वर्ष 2014 में आमिर खान की फिल्म पीके प्रदर्शित हुयी। पीके ने टिकट खिड्की पर 340 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। 

आमिर खान की वर्ष 2016 में फिल्म 'दंगल' प्रदर्शित हुयी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी दंगल में आमिर खान एक पहलवान के किरदार में नजर आये। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी विरोध के बावजूद अपनी दोनों बेटियों को रेसलिंग के क्षेत्र में उतारा। दंगल बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने 387 करोड़ की कमाई की है। 

वर्ष 2018 में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान प्रदर्शित हुयी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। आमिर खान की वर्ष 2022 में लाल सिंह चड्ढा प्रदर्शित हुयी लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गयी। वर्ष 2025 में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर प्रदर्शित हुयी है।

ये भी पढ़ें :
रैपर Badshah की एल्बम टटीरी पर यूपी में भी विवाद, अपर्णा यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर की ये मांग 

संबंधित समाचार