लोगों ने उड़ाई सरकार ने नियमों की धज्जियां, कहा- हम नहीं सुधरेंगे... बिना हेलमेट जुगाड़ से मिल रहा पेट्रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 'नो हेलमेट नो फ्यूल' की अपील को लोगों ने हवा में उड़ा दिया है। पेट्रोल पंप स्वामी भी बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल दे रहे हैं।

निवर्तमान जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट पहनने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि 26 जनवरी से पंपों पर बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। दो पहिया वाहन पर बैठने वाली दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने को कहा गया था। पंप स्वामियों से भी अपील की गई थी बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहनों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही ''नो हेलमेट नो फ्यूल'' के फ्लैक्स लगवाए जाएं। जिले में 290 पेट्रोल पंप हैं, कुछ पंपों पर बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल दिया जा रहा है। साथ ही कुछ पंपों पर फ्लैक्स भी नहीं लगाए गए हैं।

Untitled design (22)

पंप पर हेलमेट मांगकर भरवा रहे पेट्रोल

हेलमेट लगाने से बचने के लिए लोगों ने नया तरीका निकाल लिया है। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पहुंच रहे लोग दूसरे का हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहनों में पेट्रोल भरवा रहे हैं। पंप पर लगने सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन लेकर लोग आ रहे हैं और पेट्रोल भरवाने के दौरान उनके पास हेलमेट आ जा रहा है।

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपील की गई थी कि बिना हेलमेट के आने वाले चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं भी सतर्क होना पड़ेगा। पंप स्वामियों से कहा जाएगा कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
- विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

यह भी पढ़ेः दुग्ध संघ महाप्रबंधकों की वेतन पर लगा रोक, फिसड्डी रहे यूपी के कई जिले, जानें वजह

संबंधित समाचार