शाहजहांपुर: छंटनी के विरोध में उतरे विद्युत संविदाकर्मी, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: विद्युत संविदा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के विरोध में मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि छंटनी किए गए कर्मचारियों को जब तक काम पर वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वह लोग काम पर नहीं लौटेंगे। 

विद्युत संविदा कर्मचारी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में  अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां पर कर्मचारियों ने पूर्व चेतावनी के तहत कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष मुनीशपाल का कहना है कि डिवीजन प्रथम और द्वितीय में उपकेंद्रों में कार्यरत 314 संविदा कर्मचारियों को भेदभाव पूर्ण तरीके से निकाल दिया गया है। 

इन कर्मचारियों की जब तक वापसी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि छंटनी के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को भी एसई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था और चार फरवरी को पूरे बरेली मंडल में कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: एक सप्ताह से ससुराल में रह रहे युवक की मौत, परिजन बोले- हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

संबंधित समाचार