कानपुर में नाले में मिला 18 दिन से लापता मूकबधिर युवक का शव, हत्या की जांच: फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद पार्क के पास 18 दिनों से लापता मूकबधिर युवक का शन घर के पास नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर एसीपी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस की जांच में शव कई दिन पुराना है। पुलिस हत्या कर नाले में शव फेंके जाने की बिंदु पर जांच कर रही है।

आजाद पार्क के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे बच्चे मैच खेल रहे थे। इस दौरान उनकी बॉल नाले में चली गई। जब बच्चे नाले की तरफ बॉल उठाने गए तो उन्होंने एक शव देखकर स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से नाला तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। वहीं हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका पर एसीपी टीबी, सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
साथ ही फोरेंसिक टीम के बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। एसीपी के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय प्रयास चतुर्वेदी के रूप में हुई है। जो गूंगे और बहरे थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी 16 जनवरी 2025 को दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसीपी टीबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।
