कानपुर में क्रिस्टल पार्किंग में अवैध वसूली में फरार की तलाश तेज: एक पत्रकार ने शुक्लागंज में बनाया ठिकाना, दूसरा रोजाना जा रहा मन्दिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परेड स्थित क्रिस्टल पार्किंग के मामले में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। कोतवाली थानाक्षेत्र में परेड स्थित क्रिस्टल पार्किंग में अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी इस घटना में हाल ही में 25 हजार के इनामिया पत्रकार रमन गुप्ता को नरौना चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। क्रिस्टल पार्किंग में अवैध है।

चकेरी के चंद्रनगर निवासी अनिल कुमार ने छह माह पहले अवनीश दीक्षित समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दो जून 2024 की शाम वह क्रिस्टल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पहुंचे थे। वहां अजीत यादव, अवनीश दीक्षित, मनोज यादव, अभिनव शुक्ला और पांच अन्य लोगों ने 200 रुपये के बजाय 500 रुपये की मांग की ती।

पर्ची मांगने पर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी। घटना की विवेचना में जुटी पुलिस ने पत्रकार राहुल बाजपेई, नितिन दीक्षित, अमन तिवारी और रमन गुप्ता का नाम बढ़ाते हुए आरोपी बनाया था। इसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय के अनुसार रमन गुप्ता को जेल भेज दिया गया था। वहीं अन्य फरार तीनों के लिए टीम दबिश दे रही हैं।

उनके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी शुक्लागंज में ठिकाना बनाए है, वहीं दूसरा आरोपी रोज एक प्रतिष्ठित मंदिर जाकर स्टेटस अपडेट करता है, इसके बाद भी पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। 

  

संबंधित समाचार