Kanpur: थाने में पुराने वाहनों की हुई नीलामी, 45 वाहन हुए नीलाम, ट्रकों की नहीं लग सकी बोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। ऑपरेशन क्लीन के तहत बुधवार को चौबेपुर थाना परिसर में वर्षों से खड़े पुराने वाहनों की नीलामी की गई। इस दौरान छोटे बड़े कुल 45 वाहन 6 लाख 2 हजार रुपये में नीलाम हुए। जबकि रकम अधिक होने से तीन ट्रकों की बोली नहीं लग सकी। जिनकी नीलामी के लिए अगली तारीख सुनिश्चित की गई है।
   
मालूम हो कि न्यायालय के आदेशानुसार ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना परिसरों में वर्षों से खड़े मुकदमासी व लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को चौबेपुर थाने में वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 66 लोगों द्वारा आवेदन व टोकन मनी जमा की गई थी। 

बुधवार सुबह एसीपी बिल्हौर अमरनाथ तहसील व आरटीओ कर्मियों की मौजूदगी में शुरू हुई वाहनों की नीलामी में तीन ई रिक्शा, दो तीन पहिया वाहन, तीन कारों की नीलामी 2 लाख 12 हजार में हुई। जबकि एक ट्रैक्टर 1 लाख 20 हजार रुपए में नीलाम हुआ। वहीं रकम अधिक होने के चलते यहां थाना परिसर में खड़े तीन ट्रैकों की नीलामी नहीं हो सकी। नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसीपी अमरनाथ के साथ नायब तहसीलदार दिव्या भारती, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कांत शुक्ला, तहसील व आरटीओ कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kannauj में शिवपाल ने भाजपा को बताया झूठी और ढोंगी पार्टी, बोले- सपा सरकार ने कराया था कुंभ का सफल आयोजन

 

संबंधित समाचार