विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, भड़के बिरला, कहा- रोजाना प्रश्नकाल बाधित करना मतदाताओं का अपमान है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद कहा कि रोजाना प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करना भारत के मतदाताओं का अपमान हैं। विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका से ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।’’ 

बिरला ने यह भी कहा, ‘‘आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं। यह विदेश नीति का मामला है। उनकी अपनी नीतियां होती हैं। इस पर सरकार गंभीर है। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें। आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।’’ इसके बाद भी हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

यह भी पढ़ें:-अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका से डिपोर्ट किए 33 गुजराती नागरिक, 4 नाबालिग और महिलाएं भी शामिल

संबंधित समाचार