कासगंज: नदरई रेलवे पुल के गाटर में ट्रॉला फंसने से एक घंटे सड़क जाम
कासगंज, अमृत विचार। आगरा-बरेली मार्ग पर नदरई रेलवे पुल के गाटर में आगरा जा रहा एक ट्रॉला फंस गया। जिससे लगभग एक घंटा तक जाम लगा रहा। पुल के दोनों ओर एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रॉला के पहिया की हवा कम कर उसे निकला गया। इसके बाद जाम खुला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे आगरा की ओर जा रहा एक ट्रॉला ऊंचा होने के कारण रेलवे पुल से पहले लगे गाटर में फंस गया। जिसके बाद मार्ग पर जाम लग गया। पीछे आने वाले वाहन एक के पीछे लगते चले गए और लगभग एक किलोमीटर जाम दोनों ओर लग गया। काफी मशक्कत के बाद जब ट्रॉला नहीं निकला तो उसके पहियों की हवा को कम किया गया। इसके बाद ट्रॉला गाटर के नीचे से निकल सका। लगभग घंटा तक लगे जाम से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मी ने ट्रॉला के हटने के बाद वाहनों को एक एक कर गुजरा। जिसके बाद जाम खुलने पर मार्ग सुचारू हो सका।
ये भी पढ़ें - Rose Day: कासगंज में गुलाब देकर प्यार के परिंदों ने किया खुशी का इजहार, शुरू हुआ Valentine's Week
