सुलतानपुर: अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़ाकर पांच लाख पर लगी मुहर, चिकित्सा सहायता भी बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार: बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नियमावली संशोधन पर चर्चा हुई। महासचिव रमाशंकर पांडेय ने बैठक का संचालन किया।

बार अध्यक्ष ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पाठक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। संशोधित प्रस्ताव के तहत अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि चार लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने और गंभीर बीमारी में चिकित्सा सहायता एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने समेत अन्य संशोधन पर सहमति बनी। मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिवक्ता अब्बास अहमद खान, सुभाष तिवारी, बलराम तिवारी, संतोष पांडेय सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूर्व अध्यक्ष करुणाशंकर दूबे और कृपाशंकर सिंह ने मतगणना की। मतदान प्रक्रिया का संचालन वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बजरंग द्विवेदी, पंकज यादव, रोहित पांडेय, दिलीप यादव आदि ने किया। महासचिव रमाशंकर पांडेय ने बताया कि कुल 746 वोट पड़े। इसमें 728 मत पक्ष में, विपक्ष में 11 वोट पड़े। सात मत अवैध पाए गए।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: सड़क किनारे मिला अयोध्या के युवक का शव, मचा हड़कंप...हत्या की आशंका

संबंधित समाचार