फतेहपुर में शौच गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जंगल गई महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की दी गई तहरीर पर आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
    
पीड़ित महिला का आरोप था कि वह बीते कई दिन पूर्व शौच क्रिया के लिए जंगल गई थी। उसी दौरान पहले से ही घात लगाए पड़ोसी युवक विक्रम निषाद ने महिला को पीछे से पकड़ लिया। महिला को पकड़ने के बाद आरोपी युवक ने महिला से जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। महिला आरोपी युवक की हरकतों का विरोध कर चीखने-चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने पर आरोपी युवक महिला को गाली गलौज कर धमकाने हुए फरार हो गया। 

आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची महिला ने भय बस अपनी आप बीती किसी को नहीं सुनाई। कई दिन बाद महिला ने अपने पति से आप बीती सुनाई। जिसके बाद महिला के पति ने आरोपी युवक पर कार्यवाही करने की बात कही। जिसके बाद महिला ने थाने में पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की दी गई तहरीर पर आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि महिला की दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: फिलहाल कुर्क नहीं होगी एसडीएम तिर्वा की सरकारी गाड़ी, हाईकोर्ट से मिली राहत

 

संबंधित समाचार