Lucknow News : सरकारी टेंडर के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Lucknow, Amrit Vichar: पशुधन विभाग में नमक आपूर्ति का टेंडर दिलाने के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज कलीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम और हजरतगंज की टीम ने आरोपी को जयपुर से दबोचा है। उसने नमक की आपूर्ति के नाम पर रुपये हड़पे। पीड़ित गुजरात के अहमदाबाद के कारोबारी को 6.06 करोड़ रुपये का फर्जी आपूर्ति पत्र पकड़ा दिया था।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़ा गया जालसाज कलीम अहमद राजस्थान जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित रामनगर शापिंग सेंटर में रहने वाला है। वह खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वर्ष 2020 में अहमदाबाद के कारोबारी नीलम नरेंद्र भाई पटेल ने हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें सरकारी आपूर्ति विभाग में नमक का टेंडर दिलाने के नाम पर छह करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था। टेंडर का फर्जी आदेश पत्र भी पकड़ा दिया। काम मिलने पर नरेंद्र भाई पटेल ने रुपये वापस मांगे तो धमकी देने लगा।

कलीम का गिरोह यूपी समेत कई राज्यों में सक्रिय है। इस गिरोह ने यूपी में पशुधन विभाग में आटा नमक आपूर्ति के नाम पर ठगी की। इस घोटाले में सुनील गुर्जर और आशीष राय के अलावा सचिवालय के कई कर्मचारी शामिल थे। इस मामले में पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कलीम अहमद पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में कलीम के अलावा सुनील गुर्जर, एनके कन्नौजिया उर्फ आशीष राय, राघव, एसके अग्निहोत्री, रितुल जोशी, लोकेश मिश्र को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आशीष राय की संपत्ति भी पुलिस ने कुर्क कर दी थी।

यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी का खेल : होटल में पार्टनरशिप का झांसा देकर व्यापारी से ऐंठे 30 लाख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म