रामपुर : सरकारी गाटों में दर्ज हैं वक्फ की 2363 संपत्तियां, CM योगी के आदेश पर DM ने कराया वक्फ संपत्तियों का सर्वे

जिले में वक्फ की 3365 संपत्तियों का किया गया सर्वे, 1359 फसली से कराया गया वक्फ संपत्तियों का मिलान

रामपुर : सरकारी गाटों में दर्ज हैं वक्फ की 2363 संपत्तियां, CM योगी के आदेश पर DM ने कराया वक्फ संपत्तियों का सर्वे

इमामबाड़ा किला

रामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने जिला अल्पसंख्यक और राजस्व विभाग की टीमों को लगाकर वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराया है। करीब डेढ़ माह में जिले में वक्फ की 3365 वक्फ संपत्तियों का सर्वे हुआ है। इनका 1359 फसली गाटों से मैच कराया गया। इनमें 2363 वक्फ संपत्तियां सरकारी गाटों में दर्ज हैं। वर्ष 1949 में रामपुर रियासत के भारत गणराज्य में विलय होने से पूर्व तत्कालीन नवाब रजा अली खां ने अधिकांश संपत्तियों को वक्फ में दर्ज कराया था। रियासत की बाकी संपत्तियों पर केंद्र और प्रदेश सरकार का कब्जा है।

जिले में 3345 वक्फ संपत्तियों पर मस्जिदें, इमामबाड़े, कर्बला और मजार बने हैं। खाली पड़ी जमीनों को खुर्द-बुर्द करके बेच लिया गया। खाली पड़ी कुछ संपत्तियों पर खेती की जा रही है। इनमें पैदा होने वाला अनाज मुतवल्लियों को जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की छह तहसीलों में वक्फ की संपत्तियां हैं।

अल्पसंख्यक विभाग में वक्फ संपत्तियां धारा 37 के रजिस्टर में दर्ज होती हैं। इसके अलावा पोर्टल पर दर्ज होती हैं। जिले में 3365 वक्फ संपत्तियों का वेरिफिकेशन कराया कि वह वक्फ संपत्तियां हैं या सरकारी गाटे पर स्थापित तो नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सर्वे कराया। इसके अलावा मूल राजस्व अभिलेख 1359 फसली से मिलान कराया। इससे साफ हुआ कि 2263 वक्फ संपत्ति सरकारी गाटों पर स्थापित पाई गई हैं।

यह हैं शिया वक्फ संपत्तियां
वक्फ हुसैनी सराय, वक्फ बहू बेगम साहिबा, वक्फ नवाब मोहम्मद सईद खां, बाग मेहंदी अली,वक्फ कर्बला शरीफ, वक्फ मुकाबिर उल मोमेनीन, वक्फ इमामबाड़ा किला

ये भी पढे़ं : Moradabad: रामगंगा पुल बंद होने से लोग परेशान, कम नहीं हो रही दुश्वारी...गूगल पर बंद कराया रामगंगा पुल का रास्ता