सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत 

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत 

सुलतानपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से बस्ती की तरफ एक वाहन जा रहा था और उसमें मछलियां लदी थीं। यह वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गया। 

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल (पुत्र मेरुलाल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- सुलतानपुरः सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: पुलिस ने दंगा नियंत्रण अभ्यास में दिखाई तैयारी, एंटी-राइट गन का किया प्रदर्शन
Kanpur: इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अब आरटीओ से मिलेगी इतने रुपये की सब्सिडी...
आंतरिक और बाहरी षड्यंत्रों के बावजूद पाकिस्तान आगे बढ़ता रहेगा : राष्ट्रपति Asif Ali Zardari 
Bareilly: बच्चा अंगूठा चूसता है तो बरतें सावधानी !
रामपुर : दहेज में कार और 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर निकाह से किया इनकार, मंगेतर से दुष्कर्म का भी प्रयास...8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Kanpur: जयपुरिया क्रासिंग पुल पर रेलवे ने रखा गार्टर, सेतु निगम के अधिकारी बोले- अब शुरू होगा ये काम...