घोषित हुआ सेना भर्ती परीक्षा का परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जल्द ही जारी होगा ट्रेनिंग का शेड्यूल अमृत​ विचार लखनऊ। सेना भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जारी परिणाम के मुताबिक 858 अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ मध्यकमान के सेना प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि इसी …


जल्द ही जारी होगा ट्रेनिंग का शेड्यूल


अमृत​ विचार लखनऊ। सेना भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जारी परिणाम के मुताबिक 858 अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में सेवाएं देने का मौका मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ मध्यकमान के सेना प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि इसी माह 1 नंवबर को​ लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके बाद गहनता से मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर परिणाम जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में लखनऊ सहित 13 जिलों के 2228 शामिल हुए थे जिसमें 858 अभ्यर्थी सफल हो गए हैं । अब इनकी ट्रेनिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जायेगा।

इन पदों के लिए हुई थी भर्ती रैली


रैली में सैनिक जीडी, सैनिक ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी, सैनिक स्टोरकीपर तकनीकी और नर्सिंग सहायक जैसे पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी होने के बाद ट्रेनिंग प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ​फिर नियुक्ति प्रदान की जायेगी।

इन जिलों के अभ्य​र्थी हुए थे शामिल


इस परीक्षा में औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, महोबा और उन्नाव समेत 13 जिलो के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस रैली में सफल अभ्यर्थियों का सैन्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसके बाद सेना की ओर से लिखित परीक्षा पहले अप्रैल में आयोजित करने की तैयारी की गई।

संबंधित समाचार