Delhi Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल के हारते ही बड़ा आदेश आया सामने, सचिवालय सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार होते ही प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। यह फैसला सचिवालय में रखे सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। संयुक्त सचिव ने यह आदेश दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुये दिया है। 

बताया जा रहा है कि इस आदेश के जारी होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी दस्तावेज और कंप्यूटर हार्डवेयर को सचिवालय से बाहर नहीं ले जा सकता।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है, करीब 27 साल बाद बीजेपी की यहां सत्ता में वापसी हुई है, वहीं आम आदमी पार्टी को जनता ने करारा झटका दिया है, स्वयं अरविंद केजरीवाल भी चुनाव नहीं जीत सके हैं। अरविंद केजरीवाल ने जनादेश का स्वागत करते हुये विपक्ष में रहकर जनता की सेवा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आये थे, बल्कि वह राजनीति को जनता की सेवा का जरिया मानते हैं।

प्रियंका गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी की जीत पर कहा है कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती थी, राजधानी के लोग जिस तरह से यहां की व्यवस्था थी, उससे तंग आ चुके थे, इसलिये उन्होंने बदलाव के लिए मतदान किया है। प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज करने वाले लोगों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में भाजपा ने पांच और आप ने छह सीट पर जीत हासिल की

संबंधित समाचार