दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत, BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीट में से भाजपा 46 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार 24 सीट पर आगे हैं। भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘परंपरा जारी रहेगी।’’

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में भाजपा ने पांच और आप ने छह सीट पर जीत हासिल की

संबंधित समाचार