बहराइच के सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी बने यूपी लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव, कर्मचारियों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें बहराइच के सहायक श्रम आयुक्त प्रदेश सचिव/महासचिव के पद पर जीत हासिल की है। इसको लेकर जिले के विभागीय कर्मचारियों में हर्ष है।

cats

यूपी लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव लखनऊ के गोमती नगर स्थित किसान मंडी भवन में चुनाव अधिकारी राज्य समन्वयक सैयद रिजवान अली की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर को संघ का अध्यक्ष, सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह को उपाध्यक्ष, निक्की नैन्सी को कोषाध्यक्ष को चुना गया। 

जबकि महासचिव और और सचिव पद के चुनाव में बहराइच के सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदयानी ने सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल को सात मतों से पराजित किया। इसके अलावा महामंत्री पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसकी सूचना जिला मुख्यालय पहुंचने पर विभागीय कर्मचारियों ने हर्ष जताया है।

संबंधित समाचार