दिल्ली में AAP साफ: भाजपा ने मारी धांसू एंट्री, केजरीवाल, सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज भी चुनाव हारे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 27 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी कर ली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। सत्तारूढ़ AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का निर्णय मान्य है। 

बता दें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज विधानसभा चुनाव हार गये हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल 4089 मतों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परवेश वर्मा से चुनाव हार गये।

वर्मा को 30088 वोट मिले जबकि केजरीवाल को 25999 वोट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4568 मत मिले हैं। सिसोदिया जंगपुरा से 675 वोटों से भाजपा के तरविन्द्र सिंह मारवाह से हार गये। श्री मारवाह को 38859 वोट मिले जबकि श्री सिसोदिया 38184 पर सिमट गये। कांग्रेस के फरहाद सूरी को 7350 वोट मिले हैं।

ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा से 3188 वोटों से चुनाव हार गये हैं। भारद्वाज को 46406 वोट पर संतोष करना पड़ा जबकि भाजपा की शिखा राय को 49594 वोट मिले हैं। ग्रेटर कैलाश में कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6711 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के अब तक के रुझानों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:-गोंडा में भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, घर में घुसा डंपर, चालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

संबंधित समाचार