बाराबंकी: ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। आतिशबाजी करके जश्न मनाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दीं। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य व पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत शनिवार को भाजपा कार्यालय पर मतगणना का टेलीविजन पर लाइव अपडेट लेते रहे। अंतिम परिणाम घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दीं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मिल्कीपुर और दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक विजय दिलाई है।

उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर में विकास और सुशासन की ऐतिहासिक जीत हुई है। झूठ और फरेब की करारी शिकस्त हुई है। जनता ने भ्रष्टाचारियों को नकारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। इस अवसर पर राम कुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, शेखर हयारन, प्रमोद तिवारी, गुरुशरण लोधी, रामेश्वरी त्रिवेदी, सर्वेश अवस्थी, आशुतोष अवस्थी और प्रदीप रावत मौजूद रहे।

cats

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न, मिठाई बांटी

दिल्ली व मिल्कीपुर विधानसभा सीट विजय पर भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ की ओर से जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर के पटेल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने शराब घोटाले में फंसी केजरीवाल सरकार को नकारते हुए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। इस मौके भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव और रितू कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार