Kanpur में सगे भाइयों ने बहनों को पीटा, बीच-बचाव करने आए पिता का भी सिर फोड़ा, फिर धमकी देकर भागे, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी में नशेबाज भाइयों ने अपनी छोटी बहनों को पीटा। बीच बचाव करने पहुंचे पिता का सिर फोड़ डाला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

पनकी की काशीराम कॉलोनी निवासी चंद्रकांत अवस्थी के मुताबिक उनके बेटे अखलेद्रं व सत्येंद्र शराब के लती हैं। जो आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। शनिवार दोपहर दोनों ने उनकी बेटी आरती व शालिनी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर दोनों ने लाठी डंडों से हमला कर उनका भी सिर फोड़ डाला। पड़ोसियों की हस्तक्षेप के बाद आरोपी बाप बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएसजेएमयू के स्थापना दिवस पर प्रतिभा और रोजगार का संगम, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका