RGIP में कैंपस प्लेसमेंट न मिलने से भड़के छात्र, नारेबाजी करते हुए बैठे धरने पर, देखें वीडियो
अमेठी, अमृत विचारः राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान (आरजीआईपी) में लंबे समय से कॉलेज द्वाराा कैंपस प्लेसमेंट नहीं दी जा रही है। इसे लेकर सोमवार सुबह-सुबह सैकड़ों छात्र धरने पर बैठ गए हैं। बहादुरपुर स्थित संस्थान के मुख्य द्वार पर सुबह 8 बजे से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में अभी तक कोई भी कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा है।
छात्रों का कहना है कि वे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस पास करके इस संस्थान में प्रवेश पाते हैं। प्रति वर्ष लगभग 15 लाख रुपये की महंगी फीस का भुगतान करने के बावजूद पिछले कई वर्षों से कॉलेज से कैंपस प्लेसमेंट नहीं हो रही है। इससे न केवल छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि उनके परिवारों के सपने भी चकनाचूर हो रहे हैं।
अमेठी : प्लेसमेंट नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों छात्र
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 10, 2025
विद्यालय परिसर पर किया प्रदर्शन
मुख्य द्वार पर सुबह 8 बजे से चल रहा विरोध प्रदर्शन
पिछले कई वर्षों से कॉलेज में नहीं हो रहे प्लेसमेंट #Amethi | #Protest | #UttarPradesh | #Video pic.twitter.com/af0jDZPfJC
छात्रों ने बताया कि उनके माता-पिता बड़ी मुश्किल से इतनी महंगी फीस का इंतजाम करते हैं, लेकिन प्लेसमेंट न होने से सारी मेहनत व्यर्थ जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्र कॉलेज प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और प्लेसमेंट प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेः Pariksha Pe Charcha 2025: हेल्थ से लेकर वेल्थ तक... पीएम ने परीक्षा को लेकर छात्रों को दी कमाल की टिप्स
