बहराइच: देहात कोतवाल और चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, जानें वजह
अमरोहा निवासी ट्रक चालक की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई
बहराइच, अमृत विचार। यूपी के अमरोहा जिला निवासी एक ट्रक चालक के साथ दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की बड़ी लपरवाही सामने आई थी। जिसके चलते देहात कोतवाल और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी जसवीर सिंह पुत्र सौरभ सिंह ट्रक लेकर शुक्रवार को मुरादाबाद जा रहे थे। कोतवाली देहात के शिव नगर तिराहा के पास गोंडा से बारातियों को लेकर आ रही बस के कुछ लोगों से साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद बस सवार लोगों ने ट्रक चालक को पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई थी।
इस घटना को चौकी इंचार्ज जिला कारागार संजय गौतम और देहात कोतवाल परमानंद तिवारी ने पूरी तरह से दबाए रखा। काफी दबाव के बाद घायल के लखनऊ रेफर होने की बात बताई। इससे पुलिस विभाग की काफी किरकरी हुई। जिस पर पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने सोमवार को देहात कोतवाल परमानंद तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-KBC: 'कौन बनेगा करोड़पति' के हॉट सीट पर बैठ आरव ने बढ़ाया बहराइच का मान, एसपी ने किया सम्मानित
