लखीमपुर खीरी: आग का गोला बनी सड़क पर खड़ी ब्रेजा कार, मची अफरा-तफरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: शहर के प्रमुख जिला अस्पताल रोड पर रविवार को खड़ी एक ब्रेजा कार में अचानक आग धधक उठी। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। 

हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुआ। श्रीराम चौराहा से जिला अस्पताल जाने वाली रोड पर जिला अस्पताल के डॉ. शिशिर पांडेय की ब्रेजा कार स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। अचानक कार से धुआं उठने लगा।

धुआं देख लोग जब तक मौके पर पहुंचते और कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने कार को अपनी आगोश में ले लिया। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: सात हजार से ज्यादा मरीजों का मेडिकल चेकअप, मुफ्त दवा भी दी गई

संबंधित समाचार