कासगंज: स्वयं सेवकों ने जाना संघ का इतिहास, योगासन भी कराया

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: स्वयं सेवकों ने सोमवार को नमैनी गांव के मैदान पर शाखा विस्तार के अंतर्गत एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाखा विस्तार में संघ से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्रित हुए। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संघ का इतिहास बताया। हिंदुओं से संगठित रहने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन कराए गए। 

संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सह जिलासंघचालक होशियार सिंह ने संघ के इतिहास एवं शाखा विस्तार कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाखा विस्तार के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 65 शाखाएं लगाकर 1846 स्वयं सेवक संघ से जोड़े गए हैं। खंड कार्यवाहक पुष्पेंद्र कुमार ने संघ का इतिहास बताते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में हुई तब से आज तक संघ का विस्तार हो रहा है। 

संघ अपने कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। पांच स्वयं सेवकों को लेकर संघ की स्थापना की गई थी। आज पूरे विश्व में संघ की शाखाएं हैं। कार्यक्रम में योगासन, तिष्ठयोग, समता के कार्यक्रम हुए। मुख्य शिक्षक के रूप में जयपाल ने विभिन्न योग क्रियाए कराई। एकत्रीकरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वंय सेवक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: अमांपुर के श्रद्धालुओं की थार फतेहपुर में हादसे का शिकार, दो की मौत

संबंधित समाचार