शाहजहांपुर: पत्नी, ससुर को पीटने के बाद पुलिस पर बोला हमला
शाहजहांपुर,अमृत विचार। गांव नवदिया बंकी में एक युवक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और ससुर को पीटा। शिकायत पर पहुंची पुलिस पर भी युवक ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही और दरोगा को घायल हो गए। जिसमें थानाध्यक्ष को भी चोटें आई हैं। पुलिस किसी तरह युवक को बांधकर थाने लाई। शनिवार को देर …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। गांव नवदिया बंकी में एक युवक ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और ससुर को पीटा। शिकायत पर पहुंची पुलिस पर भी युवक ने हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही और दरोगा को घायल हो गए। जिसमें थानाध्यक्ष को भी चोटें आई हैं। पुलिस किसी तरह युवक को बांधकर थाने लाई। शनिवार को देर शाम गांव नवदिया बंकी में परविंदर सिंह उर्फ काला नशे में धुत होकर अपनी पत्नी रमनदीप को पीट रहा था।
ससुर यादुवेन्द्र सिंह ने बेटी को बचाना चाहा तो उसे भी जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचीं पीआरवी 1387 को देखकर पलविंदर आगबबूला हो गया और पुलिस पर लोहे की रॉड और मिट्टी खोदने वाले वर्मा से हमला कर दिया। हमले में सिपाही अमित घायल हो गया। अन्य सिपाही भाग खड़े हुए। पलविंदर ने रॉड से पीआरवी के शीशे तोड़ डाले। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी चन्द्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले से घात लगाए बैठे पलविंदर ने पुलिस टीम पर फिर से हमला कर दिया।दरोगा रमेश कुमार घायल हो गए। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह को भी चोट आई हैं।
