हरदोई: इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल करने वाला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
हरदोई। साइबर पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर ब्लैकमेल करने वाले ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। साइबर थाने में दी गई तहरीर में कहा गया था कि टड़ियावां थाने के शीतलपुरवा (सोहना) निवासी याकूब पुत्र उस्मान ने अपने साथी के साथ महिला की फोटो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल किया।
दी गई तहरीर पर याकूब और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(1)/351(3)/352 व 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर थाना प्रभारी वहीद अहमद ने अपनी टीम के साथ आरोपी याकूब को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में महाजाम, अब सामने आए DGP प्रशांत कुमार- बताया कैसे क्लियर कर रहे ट्रैफिक?
