जालौन में एंटी करप्शन टीम ने बाबू को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार: बीमा व इंक्रीमेंट राशि के भुगतान के एवज में मांगे इतने पैसे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। जालौन में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नलकूप विभाग में तैनात बाबू अमन कुमार वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बाबू ने बीमा व इंक्रीमेंट राशि के भुगतान के एवज में 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी। अधिशासी अभियंता नलकूप प्रथम के कार्यालय से आरोपी बाबू अमन वर्मा की गिरफ्तारी हुई। शिकायतकर्ता रामलला दीक्षित की शिकायत पर उरई में एंटी करप्शन की टीम पहुंची थी। झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन का है। 

ये भी पढ़ें- सड़कों के गड्ढों ने बढ़ाये स्पाइन और स्लिप डिस्क के मरीज: कानपुर के अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे...नजरअंदाज न करें...

संबंधित समाचार