बाराबंकी: शिवमंगल हत्याकांड...पत्नी और प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
बाराबंकी, अमृत विचार। सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुए शिवमंगल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी की आपस में बनती नहीं थी, इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर योजना बनाई। पत्नी का प्रसंग शादी से पहले ही शुरू हो चुका था।
बताते चलें कि गत छह फरवरी की रात खेत में बने कमरे में सोने गए शिवमंगल चौहान निवासी लक्ष्बर बजहा का शव दूसरे दिन सुबह देखा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया था। इस क्रम में थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मिथुन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम टेरा सानी थाना मसौली और रेखा उर्फ रूबी पत्नी मृतक शिवमंगल चौहान को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही से आलाकत्ल एक स्टाल, मृतक की जैकेट का बटन व एक मोबाइल बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ से पता चला कि मिथुन व मृतक की पत्नी आपस में पहले से परिचित थे और विवाह से पूर्व एक-दूसरे से बातचीत करते थे। मृतक की पत्नी रेखा उर्फ रूबी की अपने पति से अनबन रहती थी और अक्सर मृतक रेखा से मारपीट भी करता था। रेखा उर्फ रूबी ने मिथुन के साथ मिलकर मृतक शिवमंगल की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार घटना की रात मिथुन शिवमंगल के कमरे पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। उसने मौका पाकर एक स्टाल से शिवमंगल का गला कसकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- Barabanki road accident : महाकुंभ से वापस लौट रहा था परिवार, दुर्घटना में एक की मौत, आठ लोग जख्मी
