Barabanki News : आकांक्षा ने मेहंदी से बनाई 39 फीट की भारतीय लोकनृत्य पेंटिंग
Barabanki, Amrit Vichaar : एक युवा छात्रा ने अपनी कला से इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ाया है। बी-फार्मा की छात्रा आकांक्षा पटेल ने मेहंदी का उपयोग कर 39.2 फीट लंबी और 3 फीट चौड़ी अनूठी पेंटिंग बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।
लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की रहने वाली आकांक्षा ने इस विशाल कलाकृति में भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों को दर्शाया है। उन्होंने यह अद्भुत कार्य 46 मेहंदी के कोन का उपयोग करते हुए लगातार 3 दिन 13 घंटे और 51 मिनट में पूरा किया। सूती कपड़े पर बनाई गई इस कलाकृति में भारतीय संस्कृति की विविधता को बखूबी दर्शाया गया है।
इस उपलब्धि के लिए नगरपालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने आकांक्षा को बधाई दी और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह (छोटे पप्पू), रामू नेता, संदीप वर्मा, ईनाम नेता, विकास, अभिषेक पटेल और प्रदीप वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Barabanki road accident : महाकुंभ से वापस लौट रहा था परिवार, दुर्घटना में एक की मौत, आठ लोग जख्मी
