बदायूं: अब 19 फरवरी को होगी नीलकंठ बनाम मस्जिद मामले में सुनवाई
बदायूं, अमृत विचार। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने कोर्ट में वादा दायर करके जामा मस्जिद की जगह नीलकंड महादेव मंदिर होना बताया है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार की अदालत में मंगलवार को आदेश 7 नियम 11 सीपीसी के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मद्देनजर सुनवाई की तारीख 19 फरवरी नियत की गई है। जमा मस्जिद की ओर से प्रार्थना पत्र 7 आदेश नियम 11 सीपीसी का इस आशय दे रखा है कि वह मामला चलने योग्य नहीं है। इसे खारिज कर दिया जाए जिसपर सुनवाई होनी है लेकिन इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सभी अदालतों के सुनवाई पर रोक लग गई है।
