कानपुर में शब-ए-बारात को लेकर बदला रहेगा यातायात: कल शाम बजे 5 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
कानपुर, अमृत विचार। शब-ए-बारात के मौके पर गुरुवार 13 फरवरी को शाम 5 बजे से 14 फरवरी को सुबह 5 बजे तक यातायात बदला रहेगा।
- ईदगाह चौराहा से बड़ी ईदगाह की ओर जाने के बजाय वाहन ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रामबाग चौराहा से बजरिया की ओर वाहन नहीं जाएंगे बल्कि ऐसे वाहन चमनगंज होकर जाएंगे।
- सीसामऊ बड़ा चौराहा, काली मठिया की ओर से कोई वाहन बजरिया नहीं जाएंगे, बल्कि चमनगंज होकर चलेंगे।
- बेनाझाबर तिराहा, मोतीझील से वाहन ईदगाह के बजाय छ: बंगलिया चौराहा होते हुए जाएंगे।
- लाल इमली चौराहा से कोई वाहन चुन्नीगंज की ओर नहीं जाएगा, ऐसे वाहन छ: बंगलिया होते हुए चलेंगे।
- कायस्थाना चौराहा (राजू चायवाला) की ओर से कोई वाहन बकरमंडी नहीं जाएगा।
- चुन्नीगंज कर्नलंगज चौराहा से वाहन बकरमंडी के बजाय शनिदेव मंदिर होकर चलेंगे।
