मुरादाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घायल दो पुलिसकर्मियों में एक की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे के कटघर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही पुलिस कर्मियों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों पुलिस बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया सूचना मिलते थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे सड़क किनारे लहुलुहान हालत में पड़े दोनों हेड कांस्टेबल राजकुमार ओर मनोज को उठाकर इलाज के TMU में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान राजकुमार पुत्र बालकराम निवासी ददरुआ थाना फरीदपुर जिला बरेली ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरे सिपाही मनोज का इलाज TMU में जारी है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल राजकुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आला अधिकारियों ओर परिवार वालों को राजकुमार की मौत की सूचना दी। राजकुमार की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर थाने ले आई है और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शबे बरात होने के चलते थाना कटघर की काशीपुर तिराहा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार ओर मनोज दोपहर के समय चौकी क्षेत्र के रफतपुरा गांव में शबे बरात की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।
वापस लौटते समय लगभग ढाई से तीन बजे के बीच जीरो प्वाइंट मोड़ से पहले ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मारी दी जिसके चलते दोनों हेड कांस्टेबल बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल राजकुमार ने दम तोड़ दिया है। परिवार के द्वारा तहरीर की आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक राजकुमार अपने पीछे परिवार में अपनी पत्नी दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है घटना के बाद से उनका रो रोकर बुरा हाल है।
