कासगंज: ऑटो को बचाने की कोशिश में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 35 श्रद्धालु घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। कोतवाली सिकंदर पुर वैश्य क्षेत्र के गांव वरी बगवास पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 35 लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी और कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं हादसे में घायल हुए 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि बुधवार की दोपहर गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मंगदपुर गांव के रहने वाले लोग गंगा स्नान करके वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी ट्रैक्टर ट्राली थाना सिकंदर पुर वैश्य क्षेत्र के गांव वरी बगवास के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 35 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गंजडुंडवारा में भर्ती कराया गया। जंहा से 10 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम विमल कुमार घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। सभी घायल मंगदपुर गांव के रहने वाले है। जिनमे बच्चे महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।

वहीं एसडीएम विमल कुमार ने जानकारी दी और बताया की श्रद्धालु कादरगंज से लौट रहे थे। तभी उनका ट्रैक्टर ऑटो को बचाने के चककर में पलट गया। जिसमे 35 लोग घायल हुए है। 5 बच्चों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज़ अस्पताल में किया जा रहा है।

संबंधित समाचार